ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

झारखंड में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के गहने ले भागे बदमाश

SARAIKELA: बड़ी खबर झारखंड के सरायकेला से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक आभूषण दुकान ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी घटना से हड़

झारखंड में दिनदहाड़े बड़ी लूट से हड़कंप, ज्वेलर्स की दुकान से लाखों के गहने ले भागे बदमाश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SARAIKELA: बड़ी खबर झारखंड के सरायकेला से आ रही है, जहां बदमाशों ने एक आभूषण दुकान ने हथियार के बल पर लाखों रुपए के गहने लूटकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी घटना से हड़कंप मच गया है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के गम्हरिया बाजार में लाल बिल्डिंग चौक स्थित ईश्वर लाल आभूषण दुकान को बदमाशों ने अपना निशाना बनाया है।


बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह रविवार को भी आभूषण दुकान खुल गया था। दुकान के खुलने के कुछ देर बात ही शादी के लिए गहने खरीदने की बात कह तीन बदमाश दुकान में घुस गए और गहने देखने के बाद बदमाशों ने दुकानदार पर पिस्टल तान दी और जितने गहने रखे हुए थे उसे बैग में डालकर ले भागे। भागने के दौरान बदमाशों ने दुकान का शटर बंद कर दिया, ताकी लोगों को इसकी भनक नहीं लग सके।


वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरा और उसका डीवीआर भी अपने साथ लेकर चले गए। दुकानदार द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके के लोगों में सनसनी फैल गई है और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं।