ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

झारखंड: मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की के साथ हैवानियत, पांच मनचलों ने बनाया हवस का शिकार

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की के साथ पांच बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जा

झारखंड: मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की के साथ हैवानियत, पांच मनचलों ने बनाया हवस का शिकार
Mukesh Srivastava
2 मिनट

CHAIBASA: झारखंड के चाईबासा में गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां अपने मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की के साथ पांच बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही एक्शन में आई पुलिस ने सभी आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव की है।


जानकारी के मुताबिक, पीड़ित युवती अपने मंगेतर के साथ घूमने के लए बारिजल गई थी। इस बात की खबर जल युवक के दोस्त को हुई तो उसने लड़की के मंगेतर को झांसा दिया कि वह दोनों के ठहरने की कहीं व्यस्था कर देगा, ताकी उन्हें बातचीत करने में कोई परेशानी न हो। लड़की का मंगेतर अपने दोस्त के झांसे में आ गया।


आरोपी दोस्त के बताए जगह पर लड़का लड़की पहुंचे तो वहां पहले से चार युवक मौजूद थे। सभी ने लड़की के मंगेतर के साथ मारपीट की और उसे वहां से भगा दिया। इसके बाद पांचों आरोपियों ने लड़की के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। किसी तरह से लड़की गांव में पहुंची और ग्रामीणों को घटना के बारे में बताया।


ग्रामीणों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़िता के बयान के आधार पर सभी पांच आरोपियों को धर दबोचा। सभी गिरफ्तार आरोपी आपस में सगे भाई और चाचा भतीजा हैं। पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है।