ब्रेकिंग
Bihar News : हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! पटना प्रशासन का बड़ा अभियान, 15 दिन में हटेंगे अवैध ढाबे और पार्किंगकपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंकक्या यही शराबबंदी है? बाइक की डिक्की से शराब बरामद, होम डिलीवरी करने जा रहा था तस्करपटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है संतोष तिवारी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को पद और गोपनीयता की लेंगे शपथBihar News : हाईवे पर अब नहीं चलेगी मनमानी! पटना प्रशासन का बड़ा अभियान, 15 दिन में हटेंगे अवैध ढाबे और पार्किंगकपरपुरा रेलवे गुमटी पर श्रेय की लड़ाई, सांसद की मौजूदगी में जदयू विधायक और लोजपा जिलाध्यक्ष में तीखी नोकझोंकक्या यही शराबबंदी है? बाइक की डिक्की से शराब बरामद, होम डिलीवरी करने जा रहा था तस्करपटना एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से 7 जिंदा कारतूस बरामद, पुलिस ने किया गिरफ्तार, पुणे का रहने वाला है संतोष तिवारी कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन: डीके शिवकुमार होंगे नए मुख्यमंत्री, 3 जून को पद और गोपनीयता की लेंगे शपथ

महिला डॉक्टर के साथ रेप, नशा पिलाकर बर्थडे पार्टी में बनाया हवस का शिकार

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

झारखंड न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DESK: मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना झारखंड की राजधानी रांची से निकलकर सामने आई है। जहां एक बर्थडे पार्टी में गई महिला डॉक्टर को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसे हवस का शिकार बनाया गया। 


घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है लेकिन वो अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। महिला डॉक्टर से रेप की घटना सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 


पुलिस की माने तो घटना 6 दिन पहले यानि 9 अप्रैल की है जब लालपुर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में 25 वर्षीया महिला डॉक्टर अपने एक दोस्त के जन्मदिन पर गई थी। जहां महिला के दोस्त के साथी ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और मौके से फरार हो गया। पीड़िता के बयान के आधार पर 13 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गयी और पीड़िता का मेडिकल कराया गया। 


पीड़िता ने अपने आवेदन में पुलिस को बताया है कि वो जब दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने गई तब उसे कुछ पीने को दिया जिसे पीते ही वो अचेत हो गयी और फिर जब विरोध किया तो उसकी पिटाई कर दी गयी। उसके बाद वहशी दरिदें ने उसके साथ गंदा काम किया। पीड़िता झारखंड के जमशेदपुर की रहने वाली है और रांची में एमडीएस की तैयारी कर रही है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। वही पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।


टैग्स