ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड के बड़े कोयला कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से दहला पूरा इलाका

LATEHAR: खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की देर शाम एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स अस

झारखंड के बड़े कोयला कारोबारी को बदमाशों ने मारी गोली, अंधाधुंध फायरिंग से दहला पूरा इलाका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

LATEHAR: खबर झारखंड के लातेहार से आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने शनिवार की देर शाम एक कोयला कारोबारी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल कारोबारी को इलाज के लिए रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात के पीछे अमन साहू गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। घटना बालूमाथ थाना क्षेत्र के झरिवा टोला की है।


बताया जा रहा है कि कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू शनिवार की शाम झविया टोला पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग की इस घटना में गोली लगने के बाद कोयला कारोबारी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। वारदात के पीछे अमन साहू गिरोह का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है। कोयला कारोबारी राजेंद्र साहू के ऊपर दो साल पहले भी गोलीबारी हुई थी। बाइक सवार बदमाशों ने क्रशर में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की थी। जिसमें कंपनी के दो कर्मियों को गोली लगी थी।