ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

झारखंड: जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प, मारपीट में तीन जवान समेत चार लोग घायल

GARHWA: खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश के बाद विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की

झारखंड: जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी झड़प, मारपीट में तीन जवान समेत चार लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GARHWA: खबर झारखंड के गढ़वा से आ रही है, जहां कोर्ट के आदेश के बाद विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पहुंची पुलिस को लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा है। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की टीम और ग्रामीणों के बीच हिंसक झड़प हो गई है। इस झड़प में तीन पुलिसकर्मियों समेत चार लोग घायल हुए हैं। 


दरअसल, रमना अंचल के बहीयार खूर्द निवासी प्रेमनाथ उरांव और हरिहर उरांव के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट पहुंचा और लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने प्रेमनाथ उरांव के पक्ष में फैसला सुनाया। कोर्ट के आदेश पर बुधवार पुलिस और जिला प्रशासन की टीम उक्त 20 एकड़ जमीन पर दखल दिलाने के लिए पहुंची थी।


पुलिस और प्रशासन की टीम की मौजूदगी में जमीन की मापी हो रही थी। इसी दौरान विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। इस दौरान पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई हालांकि लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इस घटना में तीन जवानों समेत चार लोगों के घायल होने की खबर है। झड़प के दौरान फायरिंग की बात भी सामने आ रही है।