ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर हेड क्लर्क, चार हजार रिश्वत लेते टीम ने रंगेहाथ दबोचा

DHANBAD: झारखंड में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने धनबाद स्थित उपायुक्त कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक को चार

झारखंड: ACB के हत्थे चढ़ा घूसखोर हेड क्लर्क, चार हजार रिश्वत लेते टीम ने रंगेहाथ दबोचा
Mukesh Srivastava
1 मिनट

DHANBAD: झारखंड में भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एसीबी की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में एसीबी की टीम ने धनबाद स्थित उपायुक्त कार्यालय में तैनात प्रधान लिपिक को चार हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।


दरअसल, धनबाद स्थित उपायुक्त कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में तैनात प्रधान लिपिक कृष्णन्दू चौधरी किसी काम को कराने के एवज में एक शख्स से चार हजार रुपए घूस ले रहा था, तभी एसीबी की टीम ने धावा बोल दिया और रिश्वत लेते प्रधान लिपिक को रंगेहाथ धर दबोचा। 


एसीबी की टीम गिरफ्तार प्रधान लिपिक कृष्णन्दू चौधरी को मास्टरपाड़ा स्थित उसके आवास पर ले गई है, जहां जांच पड़ताल चल रहा है और टीम में शामिल अधिकारी उससे कड़ी पूछताछ कर रहे हैं। एसीबी की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।