ब्रेकिंग
BIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारBIHAR MVI TRANSFER: परिवहन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला, देखिये पूरी लिस्टBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

जहानाबाद में शराब के नशे में प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है ये बात हर किसी को पता है। अब जहानाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल, जहान

जहानाबाद में शराब के नशे में प्रखंड प्रमुख गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में शराबबंदी कानून कितना प्रभावी है ये बात हर किसी को पता है। अब जहानाबाद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कानून की पोल खोलने के लिए काफी है। दरअसल, जहानाबाद कडौना ओपी क्षेत्र के सिकरिया गांव से जिले के ब्लॉक हेड को नशे की हालत में पकड़ा गया है। एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने प्रखंड प्रमुख रामजीत पासवान को गिरफ्तार कर कडौना ओपी लेकर आ गई है।  



जानकारी के मुताबिक़, ब्लॉक हेड रामजीत पासवान अपने कुछ समर्थकों के साथ सिकरिया गांव में शराब पी रहे है। जब इसकी सूचना एंटी लिकर फोर्स टीम और कडौना ओपी की पुलिस को मिली तो पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। इसके बाद एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम ने छापेमारी शुरू की और रामजीत पासवान की ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट की गई, जिसमें उनके शराब पीने की पुष्टि हुई। 



ब्लॉक हेड को नशे की हालत में दबोचने के बाद पुलिस केस दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी में जुट गई। आरोपी रंजीत पासवान ने खुद शराब पीने की बात को स्वीकार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता