ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

जमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयास

छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय राजू कुमार सदा को न्यायिक..

बिहार न्यूज
पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

DARBHANGA: जमुई जैसी घटना दरभंगा में भी दोहराने का प्रयास किया गया। जहां परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा का अपहरण करने के उद्धेश्य से जबरन बाइक पर बिठाने की कोशिश की गयी। लेकिन समय रहते दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर छात्रा बचाया। घटना के 5 घंटे के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को धड़ दबोचा। 


दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र के किरतपुर चौक के समीप सोमवार को अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक सवार दो युवकों द्वारा जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। छात्रा के विरोध करने और शोर मचाने पर दोनों युवकों ने उसके साथ मारपीट की। छात्रा को बचाने पहुंचे दुकानदारों और स्थानीय लोगों के साथ भी आरोपियों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप है। 


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। बाद में छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में किरतपुर गांव निवासी 19 वर्षीय राजू कुमार सदा तथा एक विधि-विरुद्ध बालक शामिल है।


बताया गया कि नाबालिग छात्रा का घर दरभंगा जिले में ही है, लेकिन वह अपनी नानी के घर रहकर पढ़ाई करती है। उसकी नानी का घर किरतपुर हाई स्कूल से करीब चार किलोमीटर दूर कोसी नदी के दूसरी ओर है। छात्रा प्रतिदिन कोसी नदी को नाव के सहारे पार करने के बाद कुछ दूरी पैदल तय कर विद्यालय पहुंचती है। वह दसवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता गांव में मजदूरी करते हैं, जबकि उसकी मां किरतपुर चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में साफ-सफाई का काम करती हैं।


छात्रा के मामा ने बताया कि उनकी भांजी सोमवार को किरतपुर हाई स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा देने आ रही थी। आरोप है कि दोनों युवक करीब दो किलोमीटर दूर से ही उसका पीछा कर रहे थे। किरतपुर बाजार के पास पहुंचने पर दोनों ने उसका दुपट्टा खींचा और उसे जबरन अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। छात्रा ने विरोध करते हुए पास के दुकानदार से मदद मांगी।मामा के अनुसार, छात्रा को बचाने के लिए दुकानदार आगे आए तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। 


किरतपुर पंचायत के मुखिया कैलु दास ने बताया कि वह सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय जाने के लिए घर से निकले थे। सड़क पर पहुंचने पर उन्होंने हंगामा देखा। जानकारी लेने पर पता चला कि नानी के घर से परीक्षा देने आ रही छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा जबरन ले जाने और मारपीट की घटना की जा रही है।


मुखिया के अनुसार, दोनों युवक किरतपुर गांव के ही रहने वाले हैं और घटना के समय नशे की हालत में थे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से करीब आधे घंटे तक मौके पर रहकर छात्रा को सुरक्षित कराया गया। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। उनके अनुसार, पुलिस के पहुंचने के बाद दोनों युवक मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पीछा करते हुए घटनास्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर कोसी बांध के पास से दोनों को पकड़ लिया।


पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दोनों को पकड़ा

छात्रा की मां के आवेदन पर जमालपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए 19 वर्षीय राजू कुमार सदा को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे भेजने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि दूसरे आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे विधि-विरुद्ध बालक के रूप में संबंधित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है।