ब्रेकिंग
जमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला जमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला

शराबबंदी वाले बिहार में एक करोड़ रुपए की विदेशी शराब जब्त, चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की कार्रवाई

Bihar Crime News: बिहार के कैमूर में वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने दो ट्रकों से एक करोड़ रुपए की शराब बरामद की है। इस मामले में दोनों ट्रकों के चालक को गिरफ्तार किया गया है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक करोड़ रुपए की अवैध विदेशी शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। इस कार्रवाई में दो ट्रकों को पकड़ा गया है, जिनमें से कुल 7,361 लीटर विदेशी शराब (लगभग 735 पेटी) बरामद की गई है। जब्त की गई शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 1 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। जिसमें दोनों के चालक पंजाब निवासी हरविंदर सिंह और सतनाम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।



मामले की जानकारी देते हुए मोहनिया चेकपोस्ट के उत्पाद प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें पहले से ही सूचना मिली थी कि एक खास ट्रक नंबर से बिहार में शराब की बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर जांच तेज की गई और समेकित जांच चौकी मोहनिया के पास गाड़ियों को रोक कर तलाशी ली गई। 



कागजात न दिखाए जाने पर जब ट्रकों की जांच हुई, तो एक ट्रक में साइकिल के टायर की आड़ में 185 पेटी शराब छिपाई गई थी। वहीं दूसरे ट्रक में जीरा/ठंडा पेय की आड़ में 550 पेटी शराब रखी गई थी। मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान पंजाब निवासी हरविंदर सिंह (पटियाला) और सतनाम सिंह के रूप में हुई है। 



उत्पाद प्रभारी के अनुसार, भले ही आरोपी इसे झारखंड ले जाने का दावा कर रहे हों, लेकिन आशंका है कि इसे बिहार में ही खपाने की योजना थी। दूसरी ओर, गिरफ्तार ट्रक चालक हरविंदर सिंह ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उसे जीरकपुर से गाड़ी दी गई थी और रांची ले जाने को कहा गया था। 



उसने दावा किया कि उसे ट्रक में शराब होने की कोई जानकारी नहीं थी और उसे केवल गाड़ी रांची तक पहुंचाने के बदले 5,000 प्रति चक्कर देने का वादा किया गया था। आरोपी चालक के अनुसार, वह पहली बार इस रास्ते पर गाड़ी लेकर आया था। फिलहाल उत्पाद विभाग ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है।

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता