ब्रेकिंग
BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएंBPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशनजमुई जैसी घटना दरभंगा में दोहराने की कोशिश, परीक्षा देने जा रही नाबालिग छात्रा को जबरन बाइक पर बिठाने का प्रयासनदी के पास झाड़ियों में छिपे थे नंदन यादव और हरेराम यादव, पुलिस पहुंची तो करने लगे फायरिंग; जानिए.. एनकाउंटर की पूरी कहानी‘बिगड़ती दिमागी हालत और ओछी बयानबाजी की बीमारी का इलाज कराएं’, जीतन राम मांझी पर रोहिणी आचार्य का पलटवारजमुई कांड के सातों आरोपियों को फांसी दिये जाने की मांग, तेजस्वी यादव ने मांझी पर किया पलटवार, कहा..जात-पात को बीच में ना लाएं

BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

BPSC TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित हो गई है। आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी और अभ्यर्थी 26 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 25 अक्टूबर है।

BPSC TRE 4
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BPSC TRE 4: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने फेज-4 शिक्षक भर्ती परीक्षा यानी TRE-4 के लिए आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। शिक्षा विभाग के तहत 32,388 शिक्षक पदों पर नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 26 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।



आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत जारी शुद्धि पत्र में आवेदन और शुल्क जमा करने से जुड़ी महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी है। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने के लिए करीब एक महीने का समय मिलेगा।



आवेदन शुल्क जमा करने की प्रक्रिया भी 25 सितंबर 2026 से शुरू होगी। अभ्यर्थी 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन शुल्क का भुगतान कर सकेंगे। ऐसे में अभ्यर्थियों को आवेदन की अंतिम तारीख के साथ-साथ शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख का भी ध्यान रखना होगा।



BPSC के अनुसार, शिक्षा विभाग के तहत 32,388 विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति के लिए इससे पहले 18 अगस्त 2026 को विज्ञापन संख्या 14/2026 जारी किया गया था। अब आयोग ने विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत शुद्धि पत्र जारी कर आवेदन से जुड़ी नई महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी दी है।



आयोग ने कहा है कि भर्ती से संबंधित विस्तृत सूचना, आवश्यक विवरण, दिशा-निर्देश और ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की जानकारी BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले आयोग की वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन और दिशा-निर्देश ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है।



TRE-4 के लिए जरूरी तारीखें

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 25 सितंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 26 अक्टूबर 2026

आवेदन शुल्क जमा करने की शुरुआत: 25 सितंबर 2026

शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख: 25 अक्टूबर 2026


BPSC TRE 4: 32,388 शिक्षक पदों के लिए आवेदन का नया नोटिस जारी, इस दिन से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता