BIHAR MVI TRANSFER: बिहार में बड़े पैमाने पर परिवहन विभाग में पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पटना जिला परिवहन कार्यालय की निम्नवर्गीय लिपिक पायल का तबादला वैशाली में किया गया है। वही बड़ी संख्या में मोटरयान निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। परिवहन विभाग की ओर से इसे लेकर अधिसूचना जारी की गई है। तबादले की पूरी लिस्ट नीचे देखिये..
अररिया के प्रवर्तन अवर निरीक्षक प्रवीण भारती का तबादला शिवहर किया गया है। वही अररिया के अजीत कुमार सुपौल भेजे गये। अररिया के ही मोहम्मद वारिस को पटना भेजा गया है। अरवल से पुष्पांजली कुमारी और राजलक्ष्मी वर्मा को दालकोला चेकपोस्ट, पूर्णिया भेजा गया है। वही अरवल के नैनसी सिन्हा को सारण भेजा गया है। श्रीमती पायल, निम्नवर्गीय लिपिक, जिला परिवहन कार्यालय, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक जिला परिवहन कार्यालय, वैशाली में पदस्थापित किया गया है।
























