ब्रेकिंग
Success Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानीSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज4 जोड़ी सलवार-कमीज, आंखों में IPS बनने का सपना... बर्तन धोकर चलाया खर्च, किसान की बेटी ने ऐसे लिखी अपनी सफलता की कहानी

शिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जान

Bihar Crime News: मोतिहारी के शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को पुलिस की एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के ऊपर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित कर रखा था।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मोतिहारी में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बंजरिया थाना क्षेत्र के सिसवा गांव के शिक्षक शमशाद हत्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 20 हजार के इनामी पूर्व प्रमुख चमन को सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने गिरफ्तार किया है।



पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी नगर थाना क्षेत्र के मधुबन छावनी चौक से धर्म समाज की तरफ़ जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाया और उसे रास्ते से ही उठा लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।



आरोपी ने बीते 17 सितंबर को शिक्षक शमशाद का स्कूल से लौटने के दौरान अपहरण कर लिया था और पीट-पीटकर घायल कर दिया था। इसके बाद शिक्षक को सड़क किनारे फ़ेक दिया। पुलिस ने घायल शिक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था।



नाराज परिजनों ने सदर अस्पताल चौक को जाम कर दिया था और हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग की थी। घटना के अगले ही दिन एसपी ने मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख के ऊपर इनाम का घोषणा की। सदर डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। टीम लगातार आरोपी की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता