ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

जमुई पुलिस ने एक नक्सली को दबोचा, तिहरे हत्याकांड में कई दिनों से थी तलाश

JAMUI : झारखंड-बिहार के सीमा पर जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गादी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में चकाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तिहरे हत्याकांड के आरो

जमुई पुलिस ने एक नक्सली को दबोचा, तिहरे हत्याकांड में कई दिनों से थी तलाश
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  झारखंड-बिहार के सीमा पर जमुई जिले के चकाई थाना क्षेत्र के गादी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में चकाई पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तिहरे हत्याकांड के आरोपी नक्सली सुरेश तुरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. 


चकाई थाना कांड संख्या 57/16 के तहत बिहार -झारखंड सीमा पर चकाई थाना क्षेत्र के गादी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने तिहरे हत्याकांड में शामिल नामजद नक्सली सुरेश तुरी को चकाई पुलिस ने भेलवाघाटी सीआरपीएफ की मदद से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है. बीते 21 मई 2016 गादी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड की घटना के बाद हार्डकोर नक्सली सुरेश तुरी फरार चल रहा था, फरार चल रहा सुरेश एक सप्ताह पहले हीं अपने घर गादी आया था.


सुरेश के घर आने की गुप्त सुचना पुलिस को मिल गई थी. सूचना के बाद चकाई पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान के द्वारा गुरुवार की सुबह में घेराबंदी कर सुरेश तुरी को दबोच लिया गया.


चकाई थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने नक्सली सुरेश तुरी की गिरफ्तारी की पुष्टी करते हुए बताया कि गिरफ्तार सुरेश तुरी चार साल से फरार चल रहा था. जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता