ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

तूफानी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी

JAMUI : जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में अपने ही भतीजे को धारदार हथियार से काटने वाला तूफानी यादव को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसने पुलिस के सामने यह क़ुबूल किया

तूफानी यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र में अपने ही भतीजे को धारदार हथियार से काटने वाला तूफानी यादव को जमुई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसने पुलिस के सामने यह क़ुबूल किया है कि एक साधु के कहने पर उसने अपने ही भतीजे का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया. पुलिस ने आरोपी साधु को भी गिरफ्तार कर लिया है.


जमुई एसपी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा कि 7 वर्षीय सौरभ के हत्यारे तूफानी यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ-साथ आरोपी साधु कारू यादव को भी पुलिस पकड़ने में सफल हुई है, जिसके कहने पर तूफानी ने अपने ही भतीजे को मौत के घाट उतार दिया. 


आपको बता दें कि जमुई जिले के सोनो प्रखंड क्षेत्र चुरहैत पंचायत के कुहिला गाँव में हुए केवल यादव के सात वर्षीय पुत्र की निर्मम हत्या उसके ही चाचा तूफानी यादव ने की थी. धारदार हथियार से भतीजे को काटकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया गया है.


मृतक सौरव कुमार तीन बहनों में अकेला भाई था. परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है. जमुई पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि गिरफ्तारी में शामिल अधिकारियों को सम्मानित किया जायेगा. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता