ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

कुर्की जब्ती के डर से 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी ओडिशा से पहुंचा जमुई, कोर्ट में किया सरेंडर

JAMUI: जमुई जिले के कुख्यात अपराधी अजीत राम ओडिशा भाग गया था। 50 हजार के इनामी अपराधी के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जानी थी। इस बात की खबर उसे किसी तरह मिल गयी। फिर क्य

कुर्की जब्ती के डर से 50 हजार का इनामी कुख्यात अपराधी ओडिशा से पहुंचा जमुई, कोर्ट में किया सरेंडर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई जिले के कुख्यात अपराधी अजीत राम ओडिशा भाग गया था। 50 हजार के इनामी अपराधी के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई की जानी थी। इस बात की खबर उसे किसी तरह मिल गयी। फिर क्या था वो कुर्की जब्ती की डर से वो ओडिशा से जमुई पहुंच गया और कोर्ट में जाकर सरेंडर किया। 


जमुई एसपी की कार्रवाई की डर से उसने ऐसा कदम उठाया। कुछ ही दिनों में जमुई पुलिस उसके घर पर कुर्की जब्ती की कार्रवाई करने वाली थी। जमुई न्यायालय में चार अलग-अलग अपराधिक कांड में फरार अपराधी ने ओडिशा के पुरी शहर से आकर जमुई न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। आरोपी के ऊपर जमुई पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा पर बिहार सरकार के गृह विभाग ने 12 जनवरी 2024 को आरोपी के ऊपर 50000 का इनाम घोषित किया था। 


आरोपी की पहचान सोनो थाना क्षेत्र के मडरों गांव के लल्लू राम के पुत्र अजीत राम के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपराधिक घटना करने के बाद आरोपी मलयपुर थाना क्षेत्र में अपने किसी रिश्तेदार के पास छुपाकर रह रहा था। जब आरोपी के ऊपर इनाम घोषित हुआ तब वह मलयपुर से फरार हो गया।


गिरफ्तार आरोपी कई वर्षों से पुलिस से बचने के लिए जमुई जिला से फरार होकर जगह बदलकर अलग-अलग शहरों में रह रहा था।  लेकिन जमुई एसपी डॉक्टर शौर्य सुमन के दिशा निर्देश पर जमुई पुलिस द्वारा आरोपी अजीत राम की गिरफ्तारी के लगातार दबिस दिया जा रहा था। अपने ऊपर इनाम घोषित होने और बढ़ते पुलिस की दबिस पर उड़ीसा शहर के पुरी से आकर जमुई न्यायालय में अजीत राम ने आत्मसमर्पण कर दिया है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता