ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

बिहार : भूमि विवाद में जमकर चली लाठियां : मारपीट में कई लोग घायल ; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

JAMUI : जमुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई गई और पथराव किये गए। इस घटना का एक वीड

बिहार : भूमि विवाद में जमकर चली लाठियां : मारपीट में कई लोग घायल ; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

JAMUI : जमुई में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। इस दौरान दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे पर जमकर लाठियां बरसाई गई और पथराव किये गए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर लाठियां बरसा रहे हैं। घटना सदर थानाक्षेत्र के खरगौर पुतेरिया गांव की है।


दरअसल, पूरा मामला शुक्रवार का है। बताया जा रहा है कि गांव में सड़क को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। विवाद को बढ़ता देख गांव में इस मसले को लेकर पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत हो ही रही थी, तभी दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और देखते ही देखते पूरा इलाका रणक्षेत्र में बदल गया।


इस घटना में एक पक्ष के सुमित मिस्त्री, सचिन कुमार सहित कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना को लेकर पीड़ितों के द्वारा सदर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन में बताया गया है कि गांव की एक सड़क पर कुछ लोगों के द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था। उनके द्वारा सड़क के बीच में पिलर गाड़ा जा रहा था और जब उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तब उनके द्वारा मारपीट की गई है।


पीड़ित पक्ष के लोगों ने लोथू पासवान, अमित पासवान, सूरज पासवान, राम पुकार पासवान, ब्रह्मदेव पासवान, विक्रम पासवान सहित एक दर्जन के करीब लोगों पर आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता