ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 पुलिसकर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

जमुई में बम धमाका, पुल निर्माण रोकने के लिए नक्सलियों ने किया विस्फोट, कई राउंड फायरिंग

JAMUI : बिहार में एक ओर अपराधियों ने तो दूसरी ओर नक्सलियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां पुल निर्माण कार्य को रोकने के लिए नक्सलियों

 जमुई में बम धमाका, पुल निर्माण रोकने के लिए नक्सलियों ने किया विस्फोट, कई राउंड फायरिंग
First Bihar
3 मिनट

JAMUI :  बिहार में एक ओर अपराधियों ने तो दूसरी ओर नक्सलियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. ताजा मामला जमुई जिले का है, जहां पुल निर्माण कार्य को रोकने के लिए नक्सलियों ने बम विस्फोट किया है. उन्होंने घटनास्थल पर कई राउंड फायरिंग भी की है. लेवि नहीं दिए जाने तक उन्होंने काम को बंद रखने की धमकी दी है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


जमुई जिले के खैरा में नक्सलियों ने लेवी के लिए बम विस्फोट और फायरिंग की है. क्यूल नदी के कुरवाटांड हरनी घाट पर हो रहे पुल निर्माण कार्य को उन्होंने बंद करा दिया है. बताया जा रहा है कि 20 से 25 की संख्या में हथियारों से लैस नक्सलियों ने अचानक प्लांट पर धावा बोल दिया और फायरिंग और बम विस्फोट करने लगे. 


एक बम पोकलेन मशीन पर और दूसरा उत्क्रमित हाई स्कूल गढ़ी बिशनपुर की खिड़की पर मारा, जिसकी आवाज सुनते ही प्लांट पर कार्यरत कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई और कुछ कर्मी वहां रात के अंधेरे में इधर उधर छिप गए. कुछ कर्मी वहीं पर बैठे रह गए, जिन्हें नक्सलियों ने मारपीट कर घायल कर दिया. 


इस घटना में प्लांट के हेड मिस्त्री राजकुमार पंडित, मजदूर गणेश दास कहलगांव भागलपुर और प्लांट में मुंशी प्रयाग साव घायल बताये जा रहे हैं. इस घटना की सूचना पाकर खैरा थानाध्यक्ष सीपी यादव दल बल के साथ वहां पहुंच कर सभी मौजूद कर्मियों से घटना के संबंध में बारी-बारी से पूछताछ की. नक्सलियों द्वारा किए गए हवाई फायरिंग का तीन खोखा घटनास्थल से भी बरामद किया गया है.



बताया जाता है की घटना के दो दिन पहले 8 से 9 की संख्या में नक्सलियों ने लेवी को लेकर निर्माण कार्य को बंद करने का आदेश जारी किया था. पुल का निर्माण करवा रहे ठीकेदार राजू भलोटिया ने खैरा थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज की है. वहीं घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया है, जहां सभी का इलाज किया जा रहा है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता