ब्रेकिंग
शराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदशराब के अड्डे पर छापेमारी करने पहुंची पुलिस पर हमला, महिला दारोगा समेत 2 कर्मी घायलJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीद

जमुई में चाचा की हैवानियत, भतीजे को तलवार से काटा, सिर को धड़ से अलग कर दिया

JAMUI : जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक चाचा ने अपने ही भतीजे को तलवार से काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के

जमुई में चाचा की हैवानियत, भतीजे को तलवार से काटा, सिर को धड़ से अलग कर दिया
First Bihar
2 मिनट

JAMUI :  जिले से दिल दहला देने वाली एक घटना सामने आई है. दरअसल एक चाचा ने अपने ही भतीजे को तलवार से काटकर उसका सिर धड़ से अलग कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. पुलिस आरोपी चाचा की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


वारदात जमुई जिले के सोनो  थाना इलाके की है, जहां चुरहेत पंचायत स्थित कुहिला गांव में एक सगे चाचा ने मंगलवार शाम को अपने 7 साल भतीजे की तलवार से काटकर हत्या कर दी. इस घटना में आरोपी चाचा ने तलवार से काटकर सिर को धड़ से अलग कर दिया. बताया जाता है कि कुहिला गांव निवासी केवल यादव का सात वर्षीय पुत्र सौरभ घर का सामान  लाने बगल की दुकान गया हुआ था. दुकान से घर लौटने के दौरान उसे देखते ही उसका सगा चाचा तूफानी यादव तलवार लेकर दौड़ता हुआ आया और पीछे से सौरभ के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे मौके पर ही बच्चे का सिर धड़ से अलग हो और उसकी मौत हो गई. 


घटना की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. डेड बॉडी को पुलिस अभिरक्षा में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घटना का कारण जमीन विवाद बताया जा रहा है. आरोपी चाचा की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता