ब्रेकिंग
JDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाJDU बैठक में बनेगी नई रणनीति! संजय झा बोले- ‘अब लाठी में तेल लगाने वाली राजनीति नहीं’, विधायकों को सिखाएंगे नया तरीका; दिल्ली से आएंगे एक्सपर्टPM Modi Birthday: PM मोदी के जन्मदिन पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा प्लान, ‘सरकार आपके द्वार’ से होगा जनता की समस्याओं का समाधानBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसला

जमुई में CBI की कार्रवाई, 3 NBW वारंटी गिरफ्तार

JAMUI: जमुई में CBI ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है। पटना से जमुई आई सीबीआई की टीम ने बुधवार को बरहट पुलिस की मदद से लंबे समय से फरार चल र

जमुई में CBI की कार्रवाई,  3 NBW वारंटी गिरफ्तार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई में CBI ने कार्रवाई करते हुए वर्षों से फरार 3 NBW वारंटी को गिरफ्तार किया है। पटना से जमुई आई सीबीआई की टीम ने बुधवार को बरहट पुलिस की मदद से लंबे समय से फरार चल रहे तीन एनबीडब्ल्यू वारंटी को दबोचा। 


गिरफ्तार वारंटी की पहचान केदार यादव पिता सीता यादव, साकिन- नूमर, राजकुमार  मूर्मु पिता बड़का मुर्मू ,साकिन- धोबनी बिशनपुर और अवध राय पिता स्वर्गीय बंधु राय, साकिन- परमैइया भलुका के रूप में हुई है। तीनों बरहट थाना क्षेत्र के रहने वाला है। तीनों आरोपियों को सीबीआई की टीम ने अपने कब्जे में लिया और पटना के लिए रवाना हुई। 


पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों आरोपी  ट्रैक्टर के लिए लोन ले चुके थे और पैसा नहीं दे रहे थे लगातार बैंक को गुमराह कर रहे थे। लोन का किस्त नहीं दिए जाने पर बैंक के अधिकारी जब लोनी के घर पहुंचे तो लोनी ने बताया कि उन्होंने बैंक से कोई लोन नहीं लिया है। ना हीं ट्रैक्टर के लिए कोई कागजात जमा किया है। 


तब बैंक अधिकारी ने मामले को सीबीआई को सुपुर्द कर दिया। जिसका मामला सीबीआई कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट में लगातार उपस्थित नहीं होने के कारण सबों के विरुद्ध सीबीआई कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट निर्गत किया गया था। तब सीबीआई की टीम बरहट थाना पहुंची और सभी आरोपी को बरहट थाना के पुलिस की मदद से गिरफ्तार कर पटना लेकर गयी है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता