ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: अचानक चोर-चोर चिल्लाने लगे गांव वाले, फिर पुलिसकर्मियों पर बोल दिया हमला; कई पुलिस वैन के शीशे तोड़े

Bihar Crime News: जमुई के कोड़ासी गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने पहुंची लछुआड़ थाना पुलिस पर ग्रामीणों ने "चोर-चोर" चिल्लाते हुए हमला कर दिया। पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त किया गया और थाने का घेराव कर विरोध जताया गया।

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के जमुई जिले के लछुआड़ थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। सोमवार रात लछुआड़ पुलिस वारंटी की गिरफ्तारी के लिए कोड़ासी गांव गई थी। पुलिस ने वहां से दो लोगों को हिरासत में लिया, जिसके बाद गांव में माहौल गरमा गया।


सूत्रों के अनुसार, पुलिस जैसे ही गांव में छापेमारी करने पहुंची, ग्रामीणों ने अचानक चोर-चोर  की आवाज लगानी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया गया। हमले में कुछ पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया है जिसमें गाड़ी के शीशे टूट गए हैं। 


दरअसल, कोड़ासी गांव निवासी नरेश कोड़ा पर शराब अधिनियम के तहत मामले दर्ज है इस मामले में दे रात को कोड़ासी गांव में पुलिस गई थी जिसमें नरेश कोड और एक लालकुमार को हिरासत में लिया था उसके बाद गुसाई ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर ही हमला कर दी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए चोर चोर कहके हमला किया गया। 


वहीं दोनों को छुड़ाने के लिए सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे सभी सुबह लछुआड़ थाना पहुंच गए और थाना का घेराव कर दिया। वहीं पुलिस प्रशासन पर ही चोरी और महिलाओं से अश्लील हरकत सहित कई तरह के आरोप लगा रहे हालांकि पुलिस के तरफ से अभी तक कोई रिएक्शन नहीं मिल पाई है। देखना यह होगा कि पुलिस किस तरह से पूरे मामले को निपटती है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dheeraj Kumar

FirstBihar संवाददाता