ब्रेकिंग
पूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकारपूर्व विधायक मुकेश रौशन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी, पटना SSP से सुरक्षा की मांगदलाल रिशु श्री से संबंधित अधिकारियों पर बिहार सरकार मेहरबान: ईडी की जांच में आरोपी अधिकारियों को मिली मलाईदार पोस्टिंगबिहार के 5 युवक नेपाल में गिरफ्तार, 16 साल के लड़के को किया था अगवा; मांगी थी 22 लाख की फिरौतीक्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने गृह विभाग को भेजा प्रस्तावपटना में ध्वनि और पर्यावरण प्रदूषण पर हाईकोर्ट सख्त, लापरवाही पर थानेदारों को लगाई फटकार

जमीन के टूकड़े के लिए भाई बना जानी दुश्मन, भाई ने भाई की गोली मारकर कर दी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

ARWAL: बिहार में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में आपराधिक घटनाएं हो रही है। अरवल में जमीन के टुकड़े को लेकर छोटे भाई ने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।

जमीन के टूकड़े के लिए भाई बना जानी दुश्मन, भाई ने भाई की गोली मारकर कर दी हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

ARWAL: बिहार में भूमि विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। जमीन के चक्कर में आपराधिक घटनाएं हो रही है। अरवल में जमीन के टुकड़े को लेकर छोटे भाई ने मंझले भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना अरवल जिले के करपी प्रखंड क्षेत्र के रामपुर चाय गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


छोटे भाई ने मंझले भाई कृष्ण मुरारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी है। मृतक चार भाईयोंं में दूसरे नंबर पर था। मिली जानकारी के अनुसार भाइयों में जमीन विवाद चल रहा था। इसी मामले को लेकर गुरुवार को सबसे छोटे भाई जय प्रकाश सिंह और मंझले भाई कृष्णमुरारी सिंह के बीच कहा-सुनी होने लगी जिसके बाद मंझला भाई दूध दुहने के लिए बाल्टी लेकर जाने लगे। 


इसी बीच दोनों भाईयों में छीना झपटी होने लगी। इसी दौरान गुस्से में आकर छोटे भाई जयप्रकाश सिंह ने घर से पिस्टल निकाल लिया और मंझले भाई कृष्णमुरारी सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। आनन फानन में अरवल सदर अस्पताल ले जाने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते हीं अरवल एसपी मोहम्मद कासिम एवं एसडीपीओ राजीव रंजन सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। 


परिजनों के बयान पर तीन सहोदर भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक के दो पुत्री एवं एक पुत्र है जिसका रो-रो कर बुरा हाल है। वही घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। आरोपी छोटे भाई की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। 

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता