ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

शराबबंदी वाले बिहार में लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गाड़ी से कूदकर भागे तस्कर

JEHANABAD: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस की नजर से बचने के लिए लग्जरी कार से धंधेबाज शराब की तस्करी कर रहे हैं। लेकिन गुप्त सूचना के आ

शराबबंदी वाले बिहार में लग्जरी कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, गाड़ी से कूदकर भागे तस्कर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JEHANABAD: बिहार में 8 साल से पूर्ण शराबबंदी है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। पुलिस की नजर से बचने के लिए लग्जरी कार से धंधेबाज शराब की तस्करी कर रहे हैं। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और कार को जब्त कर भारी मात्रा में विदेशी शराब की बोतलें बरामद की। 


जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र अंतर्गत उबेर गांव से लग्जरी एसयूवी कार गाड़ी पर 243 बोतल अंग्रेजी शराब पुलिस ने बरामद किया है। इस मामले में घोसी थाना अध्यक्ष ददन प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सूचना मिली कि लग्जरी गाड़ी पर भारी मात्रा में शराब तस्कर शराब लेकर जा रहे हैं। 


उसी सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई जिसमें शराब और गाड़ी बरामद बरामद किया गया है। हालांकि शराब तस्कर पुलिस को देखते ही गाड़ी से कूद कर भाग गए जिसके बाद शराब तस्करों के बारे में पता किया जा रहा है। जिन लोगों की इसमें संलिप्तता होगी उसकी गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी साथ ही साथ उसने बताया कि सभी अंग्रेजी शराब उत्तर प्रदेश राज्य के निर्मित है और यहां सप्लाई करने के नियत से लाया गया था।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता