ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Crime News: बिहार में JDU नेता पर सरेआम फायरिंग, बदमाशों ने बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां; गोलीबारी से हड़कंप

Bihar Crime News: जगदीशपुर के शिवगंज टोला में बाइक सवार अपराधियों ने जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली छूकर निकल जाने से वह बाल-बाल बचे। पुलिस ने दो खोखे बरामद कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के शिवगंज टोला में शनिवार की दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बाइक सवार अपराधियों ने जदयू के बिहिया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार कुशवाहा पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। 


हमले में एक गोली उनकी पैंट को छेदते हुए निकल गई, जिससे उनके पैर में जलन की चोट आई। पुलिस ने उन्हें तुरंत चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई। घटना के बाद इलाके में तनाव और सनसनी का माहौल बन गया है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मनोज कुमार कुशवाहा शिवगंज मेन रोड पर अपने दो साथियों के साथ बैठे थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन अपराधी वहां पहुंचे। बाइक चालू हालत में रखकर एक अपराधी ने मनोज पर तीन राउंड फायरिंग की। स्थानीय लोगों ने पीछा किया, लेकिन आरोपी एक ही बाइक पर सवार होकर जगदीशपुर की दिशा में भागने में सफल रहे।


घटना की जानकारी मिलते ही जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिसमें अपराधी भागते दिख रहे हैं, हालांकि उनके चेहरे स्पष्ट रूप से पहचान में नहीं आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की जांच तेज कर दी गई है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता