ब्रेकिंग
बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट ✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦जनप्रतिनिधियों का फोन नहीं उठाते हैं अधिकारी, भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा..जिनके हाथ में तबादले की ताकत केवल उन्हीं का कॉल करते हैं रिसीव✦बिहार में बेटियों से बदसलूकी का दौर जारी: आरा में चलती ऑटो में छात्रा से छेड़खानी, बचने के लिए सड़क पर कूदी✦उत्तराखंड में मौसम खराब, चारधाम यात्रा दो दिन के लिए स्थगित, कई जिलों में रेड अलर्ट

Jharkhand News : इंस्टाग्राम से दोस्ती, फिर प्यार, पंजाब की युवती झारखंड पहुंची, पुलिस ने पकड़ा

Jharkhand News : इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती प्यार में बदल गई! पंजाब की एक युवती झारखंड पहुंची और नाबालिग लड़की को लेकर जालंधर जाने की तैयारी में थी, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

इंस्टाग्राम, दोस्ती, प्यार, नाबालिग, पंजाब, झारखंड, युवती, जालंधर, बोकारो, चास, रेलवे स्टेशन, परीक्षा, पुलिस, परिवार, परिजन, थाना, शिकायत, सोशल मीडिया, ऑनलाइन, भागने की योजना, गिरफ्तार, पूछताछ, इंस्पे
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Jharkhand News : बोकारो के चास की एक नाबालिग लड़की को जालंधर की 20 वर्षीय युवती से ऑनलाइन प्यार हो गया था। सोमवार को युवती चास पहुंची और नाबालिग के घर पर रुकी। मंगलवार की सुबह वह नाबालिग को परीक्षा दिलाने के बहाने अपने साथ ले गई, लेकिन परीक्षा केंद्र जाने की बजाय दोनों बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। उनकी योजना जालंधर जाने की थी, लेकिन समय रहते मामला उजागर हो गया। नाबालिग के माता-पिता पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद चास इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम ने बालीडीह इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह से संपर्क किया और दोनों को बरामद कर थाने ले जाया गया।

इंस्टाग्राम से हुई थी पहचान

दोनों की दोस्ती इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी और यह रिश्ता धीरे-धीरे गहरा हो गया। परिवारों को उनकी दोस्ती की जानकारी थी, लेकिन प्यार का अंदाजा नहीं था। मंगलवार को युवती ने नाबालिग को परीक्षा दिलाने के बहाने घर से बाहर निकाला और बोकारो रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। जब नाबालिग की मां को पता चला कि उसकी बेटी स्टेशन पर देखी गई है, तो उन्होंने तुरंत चास थाना जाकर पुलिस को सूचना दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया।

टैग्स