ब्रेकिंग
Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Bihar MLC Election Result 2026: बिहार MLC चुनाव का आज फैसला! 5 शहरों में गिनती, जानें कहां और कब आएगा रिजल्ट

बाथरूम में नहा रही महिला का पति के दोस्त ने बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर किया यौन शोषण

पीड़िता ने बताया कि पति के दोस्त यह धमकी देता था कि किसी को यह बात बताया तो तुम्हारे पति और बच्चे की हत्या कर दूंगा। तुम्हारी जिन्दगी बर्बाद कर देंगे। तुम किसी को मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगी।

BIHAR
महिला से दुष्कर्म
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BIHAR CRIME: पश्चिम चंपारण के बेतिया में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पति के दोस्त ने महिला का नहाते निर्वस्त्र वीडियो किसी तरह बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देने लगा। इस वीडियो को दिखाकर वो महिला को ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ यौन संबंध बनाया। अब पीड़िता महिला थाने में न्याय की गुहार लगा रही है। 


पति के दोस्त ने बाथरुम में निर्वस्त्र होकर नहा रही महिला का वीडियो बना लिया और फिर उसका यौन शोषण किया। पश्चिम चंपारण जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव का यह मामला है। महिला को यह धमकी दी गयी कि इस वीडियो को वो उसके पति को भेज देगा और वायरल कर देगा। इस बात से वो काफी डरी हुई थी। पति का दोस्त उसे शारिरीक और मानसिक तौर पर प्रताड़ित कर रहा था। जिससे परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई।


महिला अपने आवेदन में बताई है कि लगभग ढाई साल पहले अपने घर में बाथरूम में स्नान कर रही थी।  घर का दरवाजा खुला हुआ था । इसी दौरान पति का दोस्त घर में घुस गया और उसने चुपके से निर्वस्त्र मेरा गंदा वीडियो बना लिया।  जब मेरी नजर उस  पर पड़ी तो मैं कपड़ा पहन कर बाथरूम से बाहर निकली। मेरे पति के दोस्त ने निर्वस्त्र होने का वीडियो दिखाकर मेरे साथ ब्लैकमेल एवं शारीरिक शोषण करने लगा । इधर 3 फरवरी को  पति का दोस्त फिर महिला के घर पर पहुंच गया।  उसने पुनः महिला का शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।  


महिला ने जब इसका विरोध जताया तो आरोपी पति के दोस्त ने उसके साथ मारपीट की और महिला का मोबाइल एवं पैसा लेकर फरार हो गया।  वही पति के दोस्त ने महिला को धमकी दिया कि यदि तुम किसी से यह बात बताओगे तो मैं तुम्हारे बच्चे एवं पति की हत्या कर दूंगा।  महिला अपने आवेदन में बताई है कि इस अत्याचार से तंग आकर मैं आत्महत्या भी नहीं कर सकती हूं।  क्योंकि मेरे छोटे छोटे बच्चे हैं। मेरे पति के दोस्त ने मेरी जिंदगी को तबाह एवं बर्बाद कर दिया है। वही महिला थाना अध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट