ब्रेकिंग
Bihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समयBihar News : RJD स्थापना दिवस पर पोस्टर पॉलिटिक्स! जिन नामों की थी चर्चा वही गायब, शहाबुद्दीन-ओसामा के पोस्टर ने खींचा ध्यानBihar News : सरकारी स्कूलों के सामान खरीद में खेल? फर्जी बिल, बदली तारीखें और पत्नियों के नाम पर फर्म का आरोपBihar News : PM मोदी की सुरक्षा संभालेंगे बिहार के IPS अमित कुमार, SPG में मिली बड़ी जिम्मेदारी; जानिए कौन हैं ये अफसरBihar News : बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 270 CO का तबादला, देखें आपके जिले के नए अंचल अधिकारी कौनBihar News : स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए जरूरी खबर! बिहार में बदल गया स्कूलों का समय

जोगीरा गाकर घर लौटा पति, पत्नी ने होली के लिए पैसे मांगे तो हत्या कर दी

LAKHISARAI : जिले में होली के मौके पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्यों

जोगीरा गाकर घर लौटा पति, पत्नी ने होली के लिए पैसे मांगे तो हत्या कर दी
Santosh Singh
3 मिनट

LAKHISARAI : जिले में होली के मौके पर एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। घरेलू विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या केवल इसलिए कर दी क्योंकि उसमें होली जैसे त्यौहार में खर्च के लिए पति से पैसे की मांग की थी। घटना पिपरिया थाना इलाके के मुड़ बढ़िया गांव की है यहां ललन यादव नामक एक शख्स ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक ललन यादव ने अपनी 30 साल की पत्नी सोहिता देवी की गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों के बीच होली पर्व में खर्चे के लिए रुपए को लेकर विवाद हुआ था। 


बताया जा रहा है कि ललन यादव गांव में ही जोगीरा के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद रात के वक्त घर लौटा था। घर लौटने के बाद पत्नी ने होली में खर्च के लिए ललन से पैसे की मांग की इसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। घरेलू कलह से परेशान ललन ने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। ललन और सोहिता के दो बेटा और एक बेटी है। मृतका के भाई की तरफ से पिपरिया थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसमें ललन यादव के साथ-साथ उसके पिता राजेश्वरी यादव, सास टुल्ला देवी को भी नामजद अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 


पिपरिया थानाध्यक्ष राज कुमार साहू के मुताबिक के मायके वालों की सूचना पर दो घंटे तक शव की तलाश से की गई लेकिन मृतका का शव नहीं मिला। इसके बाद जब उसके बेटे से पूछताछ की गई तो उसने सारी बात बता दी। शव को नदी से बरामद कर लिया गया है और मामला दर्ज कर दोषी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। दोनों की शादी साल 2007 में हुई थी।

टैग्स