ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

पटना पुलिस पर हैकर्स का कहर, डीएसपी से लेकर थाने तक का सोशल मीडिया एकाउंट हैक

PATNA : साइबर क्राइम को लेकर आम लोगों की फरियाद पर अक्सर कान में तेल डाले रहने वाली पटना पुलिस आजकल खुद मुसीबत में है। पटना पुलिस इंडियन हैकर्स के निशाने पर है। साइबर क्रिमिनल

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : साइबर क्राइम को लेकर आम लोगों की फरियाद पर अक्सर कान में तेल डाले रहने वाली पटना पुलिस आजकल खुद मुसीबत में है। पटना पुलिस इंडियन हैकर्स के निशाने पर है। साइबर क्रिमिनल्स डीएसपी से लेकर थाने तक का सोशल मीडिया अककॉउंटबहैक कर डाला है और पुलिस बेबस होकर सब कुछ देख रही है। 


हैकर्स ने आर्थिक अपराध इकाई के डीएसपी संजय कुमार वर्मा का फेसबुक अकाउंट हैक कर डाला और उसके जरिए ठगी करने की कोशिश भी की। इतना ही नहीं पटना के रामकृष्णा नगर और जक्कनपुर थाने का फेसबुक अकाउंट भी हैक किया गया है। इतना ही नहीं एकाउंट पर कब्जा करने के बाद उसके जरिए लोगों से पैसे मांगे हैं। इस बात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 


साइबर अपराधियों ने डीएसपी संजय कुमार वर्मा के पुराने फेसबुक एकाउंट को ना केवल हैक किया बल्कि रामकृष्णा नगर थाने के अकाउंट पर भी कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं जक्कनपुर थाने के नाम पर एक फर्जी फेसबुक एकाउंट भी बना डाला गया है। अब इन एकाउंट के जरिए लोगों से मैसेंजर पर मैसेज भेज कर पैसे मांगे जा रहे हैं। आम लोग इस तरह की परेशानी का पहले से ही सामना करते रहे हैं लेकिन ऐसे मामलों में शिकायत दर्ज होने के बावजूद पटना पुलिस कान में तेल डाल कर सोती रही लेकिन अब पटना पुलिस भी हैकर्स के निशाने पर आ गई है। हालांकि सूत्र बता रहे हैं कि है हैकर्स का यह नेटवर्क दिल्ली आगरा के साथ-साथ झारखंड से भी जुड़ा हुआ है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें