ब्रेकिंग
कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी कमरे में फंदे से लटका मिला पति-पत्नी का शव, बेटी ने बड़े भाई पर लगाया हत्या का आरोपचिनी मिल जमीन फर्जीवाड़ा मामले में एक्शन, राजस्व कर्मचारी सस्पेंड; डीएम ने दिए जांच के आदेशबिहार के बैंक में 3.80 करोड़ का फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 लोगों के खिलाफ केस दर्जमैरिज एनिवर्सरी के आठ दिन बाद चौथी मंजिल से गिरकर युवक की संदिग्ध मौत, दो शादियों की कहानी आई सामनेBihar News : PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. एनपी सिंह की मुश्किलें बढ़ीं,बॉडीगार्ड के बयान ने बदली कहानी

Bihar Crime News: ‘यादवों के खिलाफ बोला तो गोली मार दूंगा’, बीजेपी सांसद रवि किशन को जान से मारने की धमकी

Bihar Crime News: गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला को बिहार के युवक अजय कुमार यादव ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। सांसद के निजी सचिवों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपकर आरोपी की गिरफ्तारी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

Bihar Crime News
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: गोरखपुर सांसद रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई है। धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का निवासी अजय कुमार यादव बताया है। आरोपी ने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर न केवल अभद्र भाषा का प्रयोग किया, बल्कि खुली धमकी दी कि रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए मैं उन्हें गोली मार दूंगा।


जब निजी सचिव शिवम द्विवेदी ने कहा कि सांसद ने कभी किसी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की है, तो आरोपी भड़क उठा और दोनों को गालियाँ देने लगा। उसने आगे धमकी देते हुए कहा कि मुझे तुम्हारी हर गतिविधि की जानकारी है, जब चार दिन बाद बिहार आओगे तो जान से मार दूँगा।


इस दौरान आरोपी ने धार्मिक टिप्पणी भी की और भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने राम मंदिर की जगह अपास्ताल बनाने की बात कही थी। आरोपी ने भगवान श्रीराम और राम मंदिर को लेकर आपत्तिजनक शब्दों का भी प्रयोग किया।


घटना के बाद सांसद के सचिवों ने शिकायत दर्ज कराई। धमकी मिलने के बाद भाजपा सांसद रवि किशन शुक्ला की सुरक्षा बढ़ाने पर भी विचार किया जा रहा है। इसके अलावा, सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी और पवन दुबे ने गोरखपुर के एसएसपी से मुलाकात कर आरोपी के खिलाफ लिखित ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता