ब्रेकिंग
जमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकाराजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजपटना के इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 158.40 करोड़ होंगे खर्च... इन लोगों को जाम से मिलेगा छुटकारा

गोपालगंज में फिर से मर्डर, 4 दिन में 5 लोगों की हत्या

GOPALGANJ : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी ओर क्राइम का ग्राफ, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं. गोपालगंज जिले में इन दिनों लगातार मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस जिले में एक बा

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

GOPALGANJ : बिहार में एक तरफ कोरोना महामारी तो दूसरी ओर क्राइम का ग्राफ, दोनों लगातार बढ़ रहे हैं. गोपालगंज जिले में इन दिनों लगातार मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस जिले में एक बार फिर से एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. पिछले 4 दिनों के अंदर 5 लोगों की हत्या से जिले में सनसनी फ़ैल गई है. गैंगवार और आपसी विवाद में इन वारदातों को अंजाम दिया गया है. पुलिस ने इन मामलों में कई लोगों को अरेस्ट किया है. फ़िलहाल इन मामलों में छानबीन चल रही है.


ताजा मामला गोपालगंज जिले के मोहम्मदपुर थाना इलाके की है. जहां रामपुर टेंगराही गांव में आपसी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. मिली जानकारी के मुताबिक जमीन विवाद को लेकर एक किसान की हत्या की गई है. बताया जा रहा है कि महज दस धुर जमीन के लिए मारपीट हुई थी. जिसमें बदमाशों ने एक शक्श की पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस घटना में पत्नी समेत 3 अन्य लोग जख्मी बताये जा रहे हैं.


घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. बता दें कि इससे पहले 24 मई को जिले के हथुवा थाना इलाके में ट्रिपल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया था. इसी वारदात से जुडी हुई एक और बड़ी घटना को अपराधियों ने अंजाम दिया था. बीते दिन 26 मई को हथुआ थाना इलाके के रेपुरा गांव में बदमाशों ने एक व्यक्ति का मर्डर कर दिया था.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Meraj Ahmad

FirstBihar संवाददाता