ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशत

गोपालगंज के धरमपरसा बाजार में सुरभि ज्वेलर्स से दिनदहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने करीब 10-12 लाख की ज्वेलरी लूट ली। फायरिंग कर इलाके में दहशत फैलाई गई। पुलिस सीसीटीवी खंगालने में लगी है...

BIHAR
अपराधियों में पुलिस का डर खत्म
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का तांडव जारी है। अपराधी इतने बेलगाम हो गये हैं कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को बेखौफ अंजाम दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि अपराधियों में पुलिस का डर खत्म हो गया है। इसीलिए आपराधिक वारदात को अंजाम देकर दिनदहाड़े पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के गोपालगंज जिले से आ रही है। 


जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मांझा थाना क्षेत्र के धरमपरसा बाजार में स्थित एक आभूषण दुकान सुरभि ज्वेलर्स को बाइक सवार अपराधियों ने अपना निशाना बनाया। तीन बाइक पर सवार आधा दर्जन अपराधियों ने धरमपरसा बाजार स्थित एक ज्वेलरी शॉप में दाखिल हुए और हथियारों के बल पर लाखों रुपये के गहनों की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। कितने रूपये की लूट हुई है इसका पता दुकानदार से पुलिस लगा रही है। आभूषण कारोबारी इस घटना से काफी सदमे में हैं। पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 


बताया जाता है कि लूट की घटना के दौरान अपराधियों ने इलाके में दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दिनदहाड़े हुई इस लूट की वारदात से इलाके के व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। घटना के दौरान  स्थानीय दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। सुरभि ज्वेलर्स में हुई लूट की बड़ी वारदात की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजेश कुमार और मांझा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। 


पूरे इलाके में नाकेबंदी कर दी गई है। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस जुट गयी है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी की जा रही है। घटनास्थल पर सारण रेंज के डीआईजी निलेश कुमार और सिवान एसपी मनोज कुमार तिवारी भी पहुंचे हैं और मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।"


 डीआईजी निलेश कुमार ने बताया कि हमारे पास जो इनपुट्स हैं, उसके मुताबिक तीन बाइक पर सवार 5 से 7 अपराधियों ने इस लूट को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 लाख रुपये की ज्वेलरी लूटी गई है। भागने के दौरान अपराधियों ने हवाई फायरिंग की थी। हमने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं और बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अनुसंधान तेजी से जारी है।


"पुलिस का कहना है कि वह अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के बेहद करीब है। लेकिन सवाल यह है कि आखिर अपराधियों के हौसले इतने बुलंद क्यों हैं कि दिनदहाड़े बाजार में लूट और फायरिंग कर आराम से फरार हो जाते हैं? क्या सुरक्षा व्यवस्था में कहीं चूक हुई? क्या अपराधियों को किसी स्थानीय सहयोग की भी आशंका है? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।"बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशतबिहार में अपराधियों का तांडव जारी, गोपालगंज में दिनदहाड़े सुरभि ज्वेलर्स से 12 लाख की लूट, इलाके में दहशत

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्रा की रिपोर्ट