ब्रेकिंग
Bihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादीBihar Daroga Bharti: परीक्षा केंद्र पर मोबाइल चलाते दिखे वीक्षक, CCTV में मिली गड़बड़ी; EOU अब BPSC से पूछेगी सवालBihar News: बिहार में बाढ़ से टूटे मकान अब पीएम आवास योजना से बनेंगे? शिवराज के ऐलान से जगी उम्मीदBihar News: पटना यूनिवर्सिटी की सेंट्रल लाइब्रेरी अब 14 घंटे खुलेगी, छात्रों के आंदोलन के बाद फैसलाBihar News: बिहार में टीचर ट्रांसफर पर बड़ा अपडेट! बाढ़ के चलते बदली तारीख, अब 4 अक्टूबर से खुल रहा पोर्टल; जानें पूरा शेड्यूलजहानाबाद में विवाहित महिला को टेंपो चालक से हुआ प्यार, होटल में पकड़े जाने पर लोगों ने कराई शादी

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर स्टंट करना बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, ऑटो से टकराने के बाद युवती समेत 3 लोग घायल

JAMUI: गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गयी। जिसके बाद बाइक पर सवार 3 लोग गिरकर घायल हो गये। बाइक पर युवक क

गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर स्टंट करना बॉयफ्रेंड को पड़ा महंगा, ऑटो से टकराने के बाद युवती समेत 3 लोग घायल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: गर्लफ्रेंड को बाइक पर बिठाकर स्टंट करना एक युवक को भारी पड़ गया। युवक की बाइक अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गयी। जिसके बाद बाइक पर सवार 3 लोग गिरकर घायल हो गये। बाइक पर युवक के साथ उसकी गर्लफ्रेंड और एक साथी सवार था। तीनों को इलाज के लिए लक्ष्मीपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से तीनों को जमुई रेफर किया गया है। 


स्टंट दिखाने के चक्कर में बाइक सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के कल्ला चौक के पास की है। स्थानीय लोगों ने लक्ष्मीपुर पुलिस की मदद से तीनों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लक्ष्मीपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर के ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए तीनों को जमुई रेफर किया। जमुई में तीनों का इलाज किया जा रहा है।


अस्पताल में भर्ती युवती और दोनों युवकों से बात करने की कोशिश की गयी तो परिजनों के डर से तीनों कुछ भी बोलने से बचते दिखे। तीनों घायलों की पहचान राजा कुमार,नीतीश कुमार और सुधा कुमारी के रूप में हुई है। सभी लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।


घायल नीतीश कुमार के चाचा शंभू कुमार ने बताया कि घर से फोन आया था कि एक्सीडेंट हो गया है। भागे-भागे वे सदर अस्पताल पहुंचे हैं। शंभू कुमार ने दबी जुबान में बताया कि राजा और सुधा की दोस्ती मैट्रिक परीक्षा के दौरान हुई थी। इसके आगे वे कुछ भी नहीं जानते हैं।


वही घायल राजा कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट कैसे हुआ हमें पता नहीं, जमुई से घूमकर घर जा रहे थे तभी एक्सीडेंट हो गया। राजा ने बताया कि सुधा मेरी गर्ल फ्रेंड है। वही सुधा ने बताया कि राजा क्लासमेट है। वही राजा के दोस्त नीतीश ने बताया कि कोचिंग के बाद तीनों एक ही बाइक से जमुई घूमने आ रहे थे। तभी बाईक एक ऑटो से टकरा गई। नीतीश ने बताया कि राजा और सुधा दोनों गर्लफ्रेंड और बॉय फ्रेंड हैं। फिलहाल तीनों का इलाज जमुई सदर अस्पताल में चल रहा है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता