ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

गिरिडीह में भाजपा नेता मिथिलेश यादव की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित लोगों ने हाईवे को किया जाम

गिरिडीह के बगोदर में भाजयुमो नेता मिथिलेश यादव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद लोगों ने नेशनल हाईवे जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नेता मिथिलेश यादव की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदमाशों ने उनके सिर में गोली मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और लोगों ने विरोध में नेशनल हाईवे जाम कर दिया।


घटना गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित हेसला नेशनल हाईवे पर हुई। शुक्रवार को सड़क के बीचों-बीच मिथिलेश यादव का शव मिलने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। आक्रोशित लोगों ने शव को हाईवे पर रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


सूचना मिलने पर एसडीपीओ धनंजय राम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने के साथ जाम हटाने का प्रयास किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


स्थानीय लोगों के अनुसार, मिथिलेश यादव हेसला गांव के निवासी थे और नेशनल हाईवे के पास एक सर्विस सेंटर चलाते थे। गुरुवार देर रात वह अपनी मां से यह कहकर घर से निकले थे कि दुकान पर ही रुकेंगे। 


शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने उनका शव सड़क के बीचों-बीच पड़ा देखा, जिसके बाद घटना की जानकारी पूरे इलाके में फैल गई। मिथिलेश यादव की हत्या किसने और किन कारणों से की इस घटना की तमाम बिन्दुओं की जांच में पुलिस जुटी हुई है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।