ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

पटना : घूसखोर कृषि समन्वयक को निगरानी ने दबोचा, किसान से ले रहा था रिश्वत

PATNA : पटना जिले में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर कृषि समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है. कृषि समन्वयक नीरज कुमार नीलेश को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों र

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

PATNA : पटना जिले में निगरानी  ने बड़ी कार्रवाई करते हुए घूसखोर कृषि समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया है.  कृषि समन्वयक नीरज कुमार नीलेश को निगरानी की टीम ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है. कृषि समन्वयक एक किसान से फसल क्षति मुआवजे का भुगतान करने के लिए 10 हजार की रिश्वत ले रहा था.

बख्तियारपुर स्थित कृषि भवन से निगरानी की टीम ने घूसखोर कृषि समन्वयक को गिरफ्तार किया है. बख्तियारपुर के हटिया निवासी किसान राहुल कुमार से फसल क्षति मुआवजे के एवज में कृषि समन्वयक नजराना वसूल रहा था, इसी दौरान उसकी गिरफ्तारी की गई है. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि निगरानी को किसान ने बताया कि कृषि समन्वयक एक किसान से फसल क्षति मुआवजे के लिए 10 हजार का नजराना मांग रहा है. जिसके बाद निगरानी ने जाल बिझाते हुए कृषि समन्वयक को गिरफ्तार कर लिया.