ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस✦बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर वोटिंग खत्म, जानिए.. शाम 4 बजे तक का मतदान प्रतिशत ✦बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन से करें देश-विदेश की सैर, जानें प्रति किमी किराया और बुकिंग का पूरा प्रोसेस✦बिहार के सरकारी स्कूल में बड़ा हादसा, जर्जर छत का प्लास्टर गिरने से कक्षा 8 की दो छात्राएं घायल; सुरक्षा पर उठे सवाल✦करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म: इस दिन जारी होगी पीएम किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त, ऐसे चेक करें स्टेटस✦बिहार में कैब-बाइक टैक्सी कंपनियों पर सरकार सख्त, हिंदी चैटबॉट से एंबुलेंस तक की सुविधा अनिवार्य; नियम तोड़े तो रद्द होगा लाइसेंस

घर के अंदर गड़ी मिली महिला की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

NAWADA : नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां के गोत्रायन गांव में एक घर के अंदर शव गाड़े जाने की सूचना है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल के

घर के अंदर गड़ी मिली महिला की डेड बॉडी, जांच में जुटी पुलिस
First Bihar
2 मिनट

NAWADA : नवादा जिले के नारदीगंज थाना इलाके से एक बड़ी घटना सामने आ रही है जहां के गोत्रायन गांव में एक घर के अंदर शव गाड़े जाने की सूचना है. ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हुई है. शव उसी घर की वृद्ध महिला का बताया जा रहा है. वृद्धा को पड़ोस के लोगों ने पिछले दो-तीन माह से नहीं देखा है.


लोग बताते हैं कि घर हरिहर प्रसाद का है. घर में पिछले दो दिनों से कोई सदस्य नहीं था. इस बीच अचानक बदबू आने से पड़ोसियों को आशंका हुई जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए. घर को खोला गया और पुलिस को सूचना दी गई. गृह स्वामी हरिहर की पत्नी को गांव बुलाया गया है. 


ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि शव हरिहर की मां का हो सकता है और उनकी हत्या कर शव को घर के अंदर ही गाड़ दिया गया है. फिलहाल हत्या किसने की यह बात पुलिस जांच में सामने आएगा. फिलहाल ग्रामीणों को पुलिस के आने का इंतजार है. 

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SONU KUMAR

FirstBihar संवाददाता