ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Bihar Crime News: दसवीं के छात्र ने खुद के अपहरण की रची साजिश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

GAYA: बिहार के गया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीते 3 दिसंबर को एक दसवीं के छात्र के अपहरण की शिकायत विष्णुपद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में पता चल

Bihar Crime News: दसवीं के छात्र ने खुद के अपहरण की रची साजिश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: बिहार के गया में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बीते 3 दिसंबर को एक दसवीं के छात्र के अपहरण की शिकायत विष्णुपद थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस की जांच में पता चला कि यह अपहरण की साजिश किसी और ने नहीं बल्कि खुद छात्र ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर रची थी।


जानकारी के मुताबिक, छात्र ऑनलाइन गेम पबजी खेलने का आदी हो गया था और वह काफी कर्ज में डूब गया था। इस कर्ज को चुकाने के लिए उसने अपने पिता से पैसे ऐंठने की योजना बनाई। उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची और अपने पिता से डेढ़ लाख रुपये की फिरौती मांगी। डर के मारे छात्र के पिता ने 95 हजार रुपये उसके दोस्त के खाते में भेज भी दिए।


पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम ने शहर के एक मॉल से छात्र को बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्र ने अपना अपराध कबूल कर लिया और अपने दोस्त का नाम भी बताया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।