ब्रेकिंग
बिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकसबिहार के यात्रियों को रेलवे की बड़ी सौगात, 7 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को मंजूरीबिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानीझारखंड में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और कंटेनर की आमने-सामने टक्कर में 7 लोगों की मौतशिक्षक के पास नकली नोटों का बड़ा भंडार, औरंगाबाद में लाखों के जाली नोट बरामद; दो गिरफ्तारबांकीपुर जीत के बाद जन सुराज का जोश हाई, फिर से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर; MLC और पंचायत चुनाव पर फोकस

गणेश चतुर्थी के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल

JAMUI: गणेश चतुर्थी के मौके पर जमुई में अश्लीलता परोसी गई। इस पूजा के नाम पर बार-बालाओं को बुलाया गया था। बार-डांसरों ने इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। इ

गणेश चतुर्थी के नाम पर परोसी गई अश्लीलता, बार-बालाओं के साथ तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JAMUI: गणेश चतुर्थी के मौके पर जमुई में अश्लीलता परोसी गई। इस पूजा के नाम पर बार-बालाओं को बुलाया गया था। बार-डांसरों ने इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। इतना ही नहीं तमंचे के साथ युवक ने मंच पर डांस भी किया। सोशल मीडिया पर अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। मामला जिला मुख्यालय के अंबा गांव की है।


वायरल वीडियो में एक युवक लूंगी और टी-शर्ट में नजर आ रहा है जिसके हाथ में अवैध हथियार है। जो भोजपुरी गाने पर बार बालाओं के साथ डांस करता नजर आ रहा है। वायरल यह वीडियो मंगलवार का है जो अब खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में चारों ओर कुछ युवक व अन्य ग्रामीण खड़े दिख रहे हैं। वायरल वीडियो सदर थाना क्षेत्र के अंबा सिमरिया, मनियाडा का है। अवैध हथियार के साथ दिख रहे युवक की पहचान रामधनी महतो के रूप में हुए है। जो आपराधिक प्रवृति का बताया जाता है। 


मिलीं जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबा सिमरिया गांव में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गयी थी। इस मौके पर पूजा कमिटी द्वारा आर्केष्ट्रा प्रोग्राम का आयोजन किया गया था। जिसमें बाहर से बार बालाओं को बुलाया गया था। इस दौरान भोजपुरी के अश्लील गानों पर बार-बालाओं ने जमकर ठुमके लगाये और इस दौरान एक शख्स हाथ में अवैध हथियार लेकर बार बालाओं के साथ डांस करने लगा। 


हथियार लहराते और बार-डांसरों के साथ डांस करते युवक का वीडियो किसी ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। अब वही वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार की देर रात कर दिया गया। मामले में हेड क्वार्टर डीएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया की वीडियो संज्ञान में आया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी।


रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

Dhiraj Kumar Singh

FirstBihar संवाददाता