ब्रेकिंग
हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦साफ दिल के आदमी हैं, चक्रव्यूह में फंस गए: अनंत सिंह के निष्कासन पर बोले ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू✦बिहार में मिड-डे मील योजना पर सरकार सख्त, 30 जिलों के अधिकारियों से मांगा गया जवाब

‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज

अनंत सिंह और नीलम देवी के JDU से निष्कासन के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। RJD ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फरवरी 2024 के फ्लोर टेस्ट का जिक्र करते हुए नीतीश सरकार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों पर निशाना साधा।

Bihar Politics
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी को जनता दल यूनाइटेड (JDU) से निष्कासित किए जाने के बाद बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। इस बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए निशाना साधते हुए कहा है कि विश्वासघात करने वालों को उनके कर्मों की सजा मिल रही है। पार्टी ने फरवरी 2024 के बिहार विधानसभा फ्लोर टेस्ट का जिक्र करते हुए नीतीश कुमार की सरकार के समर्थन में क्रॉस वोटिंग करने वाले तीन विधायकों पर निशाना साधा है।




RJD ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या कहा?

राष्ट्रीय जनता दल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है। पार्टी ने अपने पोस्ट में राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के लिए कभी किसी का अहित नहीं किया और अनैतिकता को स्वीकार करने के बजाय जेल जाना मंजूर किया।



RJD ने दावा किया कि तमाम राजनीतिक साजिशों के बावजूद उसके शीर्ष नेतृत्व का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पाया। पार्टी ने यह भी कहा कि तेजस्वी यादव ने विधानसभा में तीनों विधायकों को उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर आगाह किया था और उन्हें समय के तकाजे की याद दिलाई थी।




2024 के फ्लोर टेस्ट का किया जिक्र

RJD ने अपने पोस्ट में फरवरी 2024 के विश्वास मत का उल्लेख करते हुए कहा कि उस दौरान पार्टी के साथ विश्वासघात करने वाले तीनों विधायकों की सजा का अभी एक ही चक्र पूरा हुआ है। पार्टी ने आरोप लगाया कि विश्वासघात करने वाले और करवाने वाले दोनों ही आज परेशान हैं।



पोस्ट में यह सवाल भी उठाया गया कि जिस गठबंधन को तोड़ा गया, जिन्होंने इसे तुड़वाया और जिनकी सरकार बचाई गई, वे आज किस स्थिति में हैं। RJD ने इसे राजनीतिक घटनाक्रमों से जोड़ते हुए लिखा, "बुरे कर्म का बुरा नतीजा। ईश्वर की लाठी में आवाज नहीं होती। 





रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता