ब्रेकिंग
वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज✦वैशाली में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज में 4 चक्का गाड़ी मांगने का आरोप; पति फरार✦लव मैरिज के 4 महीने बाद पुलिस लेकर प्रेमी के घर पहुंची युवती, ससुरालवाले ताला बंद कर फरार✦हाजीपुर में शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर मांगे 5 लाख रुपये✦JDU विधायक शालिनी मिश्रा के करीबी पर युवक को अगवा कर पीटने का आरोप, मारपीट का VIDEO वायरल✦‘गद्दारों को कर्मों की सजा मिल रही है’, JDU से निकाले जाने पर अनंत सिंह-नीलम देवी पर RJD का तीखा तंज

प्रेम प्रसंग में युवक की गला रेतकर हत्या, धान के खेत में शव मिलने से सनसनी

Bihar Crime News: बिहार के सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव में धान के खेत से एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीवान के आंदर थाना क्षेत्र के छजवा गांव में धान के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। शव को धान के खेत में फेंक दिया गया था। 




प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, हत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही आंदर थानाध्यक्ष सुनील कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। 




पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही घटना के विभिन्न पहलुओं की पड़ताल कर रही है। युवक की पहचान और हत्या में शामिल लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।




दिनदहाड़े अथवा सुनसान खेत में इस तरह शव मिलने की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही हत्या के कारणों और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

रिपोर्ट- फैयाज़ अली, सीवान

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता