ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

फौजी ने दी सुसाइड की धमकी ; जान के डर से पूरा परिवार घर में कैद, DIG-SSP से लगायी न्याय की गुहार

BHAGALPUR : देश की रक्षा की जिम्मेदारी फौजी के कंधो पर होती है। पर उसी फौजी की मां,बहन,बेटी और पत्नी की जिंदगी एवं इज्जत खतरे में है। दबंगों के डर से पूरा परिवार घर के अ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

BHAGALPUR : देश की रक्षा की जिम्मेदारी फौजी के कंधो पर होती है। पर उसी फौजी की मां,बहन,बेटी और पत्नी की जिंदगी एवं इज्जत खतरे  में है। दबंगों के डर से पूरा परिवार घर के अंदर कैद हो गया है। फौजी ने एसएसपी से लेकर डीआईजी तक से सुरक्षा की गुहार लगायी । फौजी ने परेशान होकर यहां तक कह दिया है कि प्रशासन अगर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो वह सुसाइड कर लेगा। 


मामला भागलपुर के कहलगावं अनुमंडल  के अंतीचक का है। एक फौजी औऱ उसके पूरे परिवार की जिंदगी खतरे में है। पूरा परिवार भय के माहौल में है। घर में कैद होकर इलाके के दबंगो से खुद को और अपने बच्चों को बचाने को मजबूर है। फौजी नवनीत वायु सेना में सार्जेंट पोस्ट पर कार्यरत है। छुट्टी लेकर फौजी भागलपुर आकर लगातर थाना से लेकर एसएसपी एवं डीआईजी ऑफिस का चक्कर लगा रहे है। पर आश्वासन के अलावा अभी तक दबंगो पर कोई करवाई नहीं हुई है। 


फौजी नवनीत ने कहा की उसका परिवार घर में कैद होकर रह रहा है। कभी भी किसी की भी हत्या हो सकती है। फौजी ने यह भी बताया की बारी-बारी से उसकी सभी सम्पत्तियों पर भी दबंगो ने कब्ज़ा जमाना शुरू कर दिया है। अब थक हार कर फौजी नवनीत ने ये तक कह डाला की अगर प्रशासन दबंगो पर करवाई नहीं करती है तो वो आत्महत्या कर लेगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SUSHIL KUMAR

FirstBihar संवाददाता