ब्रेकिंग
गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसानशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जानगया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरBihar News: एक्साइज सुपरिटेंडेंट का गंदा काम...महिला सिपाहियों से करते हैं छेड़खानी-अश्लील हरकत ! BJP विधायक ने खोली पोल तो मद्य निषेध सचिव ने बिठाई जांच...NH-333A पर बदलेगी तस्वीर, 150 करोड़ से बनेंगे दो नए पुल; खैरा-सोनो के बीच सफर होगा आसानशादी के 4 महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया दहेज के लिए हत्या का आरोपचाय पीने निकला था युवक, रास्ते में ट्रक ने कुचला; मौके पर मौत, ट्रेन से गिरकर असम के युवक ने भी गंवाई जान

Encounter in Patna: पटना में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए दो बड़े डकैत, सिटी SP ने बताई ऑपरेशन की पूरी कहानी

राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के हिंदूनी गांव में पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में दो डकैत ढेर हो गए हैं. पूरे मामले पर पटना पश्चिमी के सिटी एसपी शरत आर एस की प्रतिक्रिया सामने आई है.

Encounter in Patna
पटना में एनकाउंटर
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Encounter in Patna: राजधानी पटना के दानापुर में पुलिस और अपराधियों के बीच हुए मुठभेड में एक दारोगा गोली लगने से घायल हो गए हैं जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने मार गिराया है। फुलवारी शरीफ के हिंदूनी इलाके सोमवार रात पुलिस और अपराधियों के बीच भीषण यह मुठभेड़ हुई।पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से बयान आया है। पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आर एस ने बताया कि कैसे पुलिस टीम ने बदमाशों को मार गिराया है।


पटना पश्चिमी के टाउन एसपी शरत आर एस ने बताया कि पटना में पिछले कई दिनों से डकैती और चोरी की घटनाएं हो रही थीं। डकैतों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया था। टेक्निकल सेल की मदद से टीम लगातार इसके पीछे लगी हुई थी। इसी बीच सोमवार को सूचना मिली कि फुलवारी शरीफ के हिंदूनी गांव में वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश पहुंचने वाले हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए बनाई गई टीम में कई थानेदार शामिल थे।


उन्होंने बताया कि पुलिस की टीम डकैतों की गिरफ्तारी के लिए हिंदूनी गांव पहुंची थी। पुलिस को देखकर 10 की संख्या में रहे डकैतों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें पुलिस के एस सब इंस्पेक्टर को गोली लग गई। घायल एसआई को इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चेतावनी देने के बाद जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है। जिनको इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया था।


एसपी ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों बदमाशों की मौत हो गई है। दोनों बदमाश नालंदा जिले के रहने वाले थे। एक बदमाश की गिरफ्तारी भी हुई है। गिरफ्तार मंटू कुमार भी नालंदा का ही रहने वाला है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। मुठभेड़ के दौरान अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए हैं। हिंदूनी गांव में स्थित धान के गोदाम में डकैती करने के लिए डकैत पहुंचे थे। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है और साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है। बदमाशों के पिस्टल को सीज किया गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता