ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

ED Raid: बिहार-झारखंड में ईडी की बड़ी कार्रवाई, राजवीर कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों पर छापेमारी में जब्त हुए करोड़ों रुपये

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार-झारखंड के 15 ठिकानों पर छापेमारी की हैं, जिसमें राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर करोड़ों रुपये बरामद हुआ है.

ED Raid
ईडी की बड़ी कार्रवाई
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बिहार-झारखंड के 15 ठिकानों पर छापेमारी की हैं। यह छापेमारी मंगलवार को की गई, जिसमें राजवीर कंस्ट्रक्शन के मालिक वीर अग्रवाल के घर पर भी छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने बड़ी मात्रा में नकदी, बैंक खाता संबंधित दस्तावेज और जमीन से जुड़े कागजात जब्त किए।


वीर अग्रवाल के बांका स्थित बौंसी के पैतृक आवास से 1.30 करोड़ रुपये कैश जब्त किए गए हैं। ईडी की टीम ने इस छापेमारी को 12 घंटे से अधिक समय तक जारी रखा। इसके अलावा, रांची, दुमका और कोलकाता स्थित राजवीर कंस्ट्रक्शन के दफ्तरों पर भी रेड की गई। रांची से आई छह सदस्यीय टीम ने शाम के समय पंजाब नेशनल बैंक का कैश वाहन और नोट गिनने की तीन मशीनें मंगाई थीं, ताकि जब्त किए गए नकद को सही तरीके से गिना जा सके।


वीर अग्रवाल और उनके छोटे पुत्र राम अग्रवाल, जो एक मेडिकल दुकान चलाते हैं, से ईडी ने लंबी पूछताछ की। जानकारी के अनुसार, वीर अग्रवाल और उनके परिवार के सदस्य झारखंड में बड़े पैमाने पर सरकारी निविदाएं प्राप्त करके काम करते हैं। उनकी कंपनी का सरकारी ठेकों में गहरा प्रभाव है।


विशेष रूप से, यह मामला बोकारो जिले से जुड़ा है, जहां राजवीर कंस्ट्रक्शन द्वारा वन विभाग की 130 एकड़ भूमि की गलत तरीके से खरीद-फरोख्त की गई थी। इस मामले की जांच ईडी द्वारा 2022 से की जा रही है।ईडी द्वारा की जा रही इस छापेमारी और पूछताछ से यह साफ होता है कि राजवीर कंस्ट्रक्शन की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है और इस मामले में आने वाले समय में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।