ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

ED Raid: एकसाथ 21 ठिकानों पर ED की रेड, बड़े घोटाले में छापेमारी से हड़कंप

ED Raid: झारखंड में एक बार फिर से ईडी ने दबिश दी है. आयुष्मान भारत योजना घोटाले में ईडी की टीमें राज्य के 21 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

ED Raid
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ED Raid: झारखंड में 21 स्थानों पर ईडी ने छापेमारी की है, जो आयुष्मान योजना घोटाले से जुड़ी हुई है। आरोप है कि कुछ अस्पतालों ने बिना इलाज किए ही पैसे क्लेम कर लिए थे, जिसके बाद भुगतान रोक दिया गया था। इस मामले में अब ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही है। जांच के दायरे में 212 अस्पताल, इंश्योरेंस और दवा कंपनियां हैं। इसके अलावा, 40 करोड़ रुपये से ज्यादा का भुगतान अभी तक बकाया है। 


ईडी की टीमें झारखंड, यूपी, पश्चिम बंगाल और दिल्ली में कुछ स्थानों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीमें सुबह-सुबह इन स्थानों पर पहुंचीं और पूरे इलाके को घेर लिया। इस दौरान भारी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। आयुष्मान योजना के तहत अस्पतालों को मिलने वाले फंड का बड़े पैमाने पर दुरुप्रयोग किया गया है। 


जांच में यह खुलासा हुआ कि कुछ अस्पतालों ने मरीजों को भर्ती किए बिना ही केंद्र सरकार से फंड प्राप्त कर लिया। झारखंड में आयुष्मान योजना के तहत पंजीकृत 750 से अधिक अस्पतालों में से कई पर इस तरह के फर्जीवाड़े के आरोप हैं। इस मामले पर अभी तक ईडी के अधिकारियों ने कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। 


बता दें कि आयुष्मान भारत योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को मुफ्त और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। यह योजना प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा प्रदान करती है और यह दुनिया की सबसे बड़ी सरकारी वित्त पोषित स्वास्थ्य देखभाल योजनाओं में से एक है।