ब्रेकिंग
केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा✦केंद्र सरकार पर जमकर बरसे पप्पू यादव, प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से मांगा इस्तीफा✦Success Story: UPSC में 3 बार मिली नाकामी, चौथे प्रयास में बनीं IAS... पढ़िए बक्सर DM साहिला हीर की दिलचस्प लव स्टोरी✦नेपाल में बाढ़ को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की स्पेशल एडवाइजरी✦भारत-नेपाल सीमा से 24 दक्षिण कोरियाई नागरिक गिरफ्तार, टूरिस्ट वीजा पर धार्मिक गतिविधियों का आरोप✦गंगा पर बनेगा 4,250 करोड़ का मेगा ब्रिज, 30 KM तक घटेगी दूरी, पटना समेत 5 जिलों को होगा फायदा

बिहार : DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी

KATIHAR : बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉले

बिहार : DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को मारी गोली, इलाके में मची अफरा-तफरी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

KATIHAR : बिहार के कटिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान ने खुद को गोली मार ली है। जिसके बाद आनन-फानन में पीड़ित को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। जहां पीड़ित की हालत नाजुक बतायी जा रही हैं। 


दरअसल, यह पूरा मामला जिले के सहायक थाना क्षेत्र के मिरचाईबाड़ी का है। जहां बिहार विशेष सशस्त्र बल-7 के जवान दीपक कुमार ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली है। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग दौड़े आए। जवान खून से लथपथ जमीन पर गिरा पड़ा था उसने अपने सीने में गोली मारी थी।


स्थानीय लोगों की मदद से पीड़ित जवान को इलाज के लिए कटिहार मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। हालांकि, घटना क्यों और कैसे हुई, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है लेकिन प्रथम दृष्टया मामला खुदकुशी का प्रतीत होता हैं।


उधर, इस मामले में डीएसपी सीपी यादव ने कहा कि, जवान ने खुद को सरकारी पिस्टल से गोली मार ली है। फिलहाल पीड़ित के होश आने का इंतजार किया जा रहा हैं ताकि फर्दबयान लिया जा सके। पुलिस ने पूरे मामले की तफ्तीश शुरू कर दी हैं और उसके घरवालों को सूचित कर दिया गया है।