Bihar Crime News: दरभंगा के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव में घर में अकेली रहने वाली 50 वर्षीय चमेली देवी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि चमेली देवी के पति रामनरेश चौधरी और दोनों बेटे मनजीत चौधरी व माधव चौधरी रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। ऐसे में चमेली देवी गांव स्थित अपने घर में अकेली रहती थीं। उन्होंने शुक्रवार को बैंक से रुपये निकाले थे।
आशंका है कि रुपये लूटने के इरादे से देर रात अपराधी उनके घर में घुसे और विरोध करने या पहचान लिए जाने के डर से चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की मदद से साक्ष्य जुटाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की पहचान में जुटी है।
रिपोर्ट- गिरिश कुमार, दरभंगा





