ब्रेकिंग
‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦बिहार में आधा दर्जन IPS अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे रत्न संजय को मिली अहम जिम्मेवारी✦दिल्ली में CJP का कल फिर जंतर-मंतर कूच, छात्रों ने की भूख हड़ताल की घोषणा✦भू माफियाओं के साथ रहेंगे...एक्शन होगा तो हड़ताल पर जाएंगे ! दो अधिकारियों की गिरफ्तारी से बेचैनी में CO संघ, सम्राट सरकार को काम बंद करने की दी चेतावनी ✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी

हत्या की कोशिश मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, दो आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्टल और कारतूस बरामद

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के चकिया में सुजीत कुमार की हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र में गोली मारकर हत्या की कोशिश करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।




पुलिस के अनुसार, बीते 7 अक्टूबर को रामभद्र साह के पुत्र सुजीत कुमार बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बांसघाट बाजार से पहले बाइक सवार तीन अपराधियों ने उनकी हत्या करने की नीयत से उन पर गोली चला दी, जिसमें वह घायल हो गए।




घटना के संबंध में चकिया थाने में कांड संख्या 438/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आशीष कुमार उर्फ गुज्जर और धीरज कुमार उर्फ मिस्कॉल को गिरफ्तार कर लिया।




पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार धीरज कुमार के खिलाफ पहले से भी चोरी, आर्म्स एक्ट समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है। साथ ही, घटना में शामिल तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता