ब्रेकिंग
बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस✦बिहार में 110 रुपये की साइकिल और 4 हजार में बाइक खरीदने का मौका, बक्सर में 13 अक्टूबर को होगी 26 वाहनों की नीलामी✦Bihar News: ‘विदेशी धन और ताकतों के इस्तेमाल की चीज बन गए हैं तेजस्वी यादव’, HAM का विपक्ष पर बड़ा हमला✦बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला✦BIHAR: मिड डे मील में मिली मरी छिपकली की पूंछ, 12 बच्चों की बिगड़ी तबीयत✦दिल्ली में प्रोटेस्ट के बीच अभिजीत दिपके की दादी का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बिहार में डबल मर्डर से सनसनी: नाबालिग लड़के की गला रेतकर हत्या, ग्रामीणों ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Bihar Crime News: मधेपुरा के ईटहरी गांव में 12 वर्षीय सुमित कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी अनिल यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों शव बरामद कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के मधेपुरा जिले के घैलाढ़ प्रखंड अंतर्गत ईटहरी गांव में शनिवार को एक 12 वर्षीय बालक की हत्या के बाद हिंसा भड़क उठी। बालक की हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पीट-पीटकर मार डाला। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।



जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 11 बजे ईटहरी गांव में 12 वर्षीय सुमित कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुमित कुमार गांव के वार्ड संख्या दो निवासी सुनील ठाकुर का पुत्र था। बालक की हत्या की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। इसके बाद लोगों ने आरोपी अनिल यादव (45) को ढूंढ़ निकाला और उसकी पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल अनिल यादव की मौत हो गई।



ग्रामीणों के अनुसार, अनिल यादव बराही पंचायत के वार्ड संख्या आठ निवासी स्वर्गीय राजकिशोर यादव का पुत्र था। ग्रामीणों ने उसके मानसिक रूप से अस्वस्थ होने की बात भी कही है। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।




सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के अनुसार, पुलिस ने दोनों शव बरामद कर लिए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने बताया कि कानून अपने हाथ में लेने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता