ब्रेकिंग
तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव ✦तेजस्वी यादव का बीजेपी पर पलटवार, बोले- दिल्ली की रैली फ्लॉप थी तो इतनी बेचैनी क्यों?✦बेगूसराय में निगरानी का एक्शन: 29 हजार रुपये घूस लेते दारोगा गिरफ्तार, केस से नाम हटाने के लिए मांग रहा था पैसा✦बिहार बोर्ड ने जारी किया लाइब्रेरियन परीक्षा का डमी एडमिट कार्ड, गलती सुधारने का मिला मौका; जानें पूरी प्रक्रिया✦अनंत सिंह की विधायकी पर संकट! विधानसभा सचिवालय ने भेजा नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब✦दिल को दहला देने वाली घटना: मां, पत्नी और दो बच्चों की गला रेतकर हत्या, रेलवे ट्रैक पर मिला परिवार के मुखिया नरेंद्र साहू का शव

दिनदहाड़े वार्ड पार्षद से 5.19 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज फोरलेन के प

दिनदहाड़े वार्ड पार्षद से 5.19 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया है। पटना सिटी के फतुहां थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ओवर ब्रिज फोरलेन के पास हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने फतुहां के वार्ड 12 के पार्षद दीपक कुमार को निशाना बनाया। हथियार के बल पर अपराधियों ने बाइक से जा रहे दीपक कुमार को घेर लिया और पास रखे पांच लाख 19 हजार रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये।


लूट की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल घटना की जांच में जुटी है। अपराधियों ने दिनदहाड़े 5 लाख 19 हजार रुपये एक पार्षद से लूट लिया। लूट की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़ित ने मामले की जांच की मांग की है। फिलहाल पुलिस घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।  

दिनदहाड़े वार्ड पार्षद से 5.19 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम


दिनदहाड़े वार्ड पार्षद से 5.19 लाख की लूट, हथियारबंद 3 नकाबपोश बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता