ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवाने वाले DCLR पर जल्द होगी कार्रवाई, शिक्षा मंत्री ने दिया भरोसा

PATNA: इंटर परीक्षा में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवाने वाले DCLR पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया ह

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: इंटर परीक्षा में चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवाने वाले DCLR पर जल्द कार्रवाई की जाएगी. बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिया है. उन्होंने कहा है कि आरोपी डीसीएलआर पर कार्रवाई की जा रही है और इस पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है.


बिहार के मधुबनी में गोरगमा स्थित परीक्षा केंद्र से एक ऐसा वायरल वीडियो सामने आया था. जो सरकारी तंत्र व्यवस्था पर काला धब्बा है. वीडियो में दिख रहा शख्स फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद बताया जा रहा है. जो चीट चेकिंग के नाम पर लड़कियों के कपड़े उतरवा रहा है. अभद्र तरीके से चीट चेकिंग करने का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. फर्स्ट बिहार-झारखंड ने इस ख़बर को प्राथमिकता से चलाई. जिसके बाद शिक्षा मंत्री ने आरोपी डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.


वायरल वीडियो के बारे में यह दावा किया जा रहा है कि फूलपरास अनुमंडल के डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद खुद लड़कियों के कपड़े उतरवाए जा रहे हैं. लड़कियों के स्वेटर, कोट और दुपट्टे तक शरीर से निकाल कर चेक किया जा रहा है. खुद डीसीएलआर महेश्वर प्रसाद परीक्षा हॉल में मोबाइल से बात भी करते हुए नजर आ रहे हैं. जबकि सेंटर के अंदर मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध है.

रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता