ब्रेकिंग
Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम✦Bihar News: 30 सितंबर को बिहार के सभी मॉडल स्कूलों का निरीक्षण, शिक्षा विभाग ने बनाई टीम; जानें क्या-क्या जांचा जाएगा✦Bihar News : बिहार में बाढ़ का बड़ा खतरा! गंडक का पानी घरों में घुसा, 82 हजार लोग प्रभावित✦Bihar News : बैंक जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! 3 दिन बैंक बंद रहने का था ऐलान, देर रात बदल गया फैसला✦मुजफ्फरपुर में नाबालिग से छेड़खानी के मामले पर गरमाई सियासत, घटना के 4 दिन बाद RJD ने CCTV जारी कर SAMRAT सरकार को घेरा✦16 लाख फॉलोअर्स वाली इन्फ्लुएंसर निधि तिवारी की संदिग्ध मौत, फोन पर बात करने के दौरान उठाया कदम

दवा कारोबारी से 2 करोड़ की फिरौती मांगने वाले क्रिमिनल अरेस्ट, अपहरण में इस्तेमाल बोलेरो बरामद

SIWAN : बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहां पिछले साल हुए एक दवा व्यवसायी की अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में सिवान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सिवान SP द्वारा गठित

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

SIWAN : बड़ी खबर सिवान से आ रही है जहां पिछले साल हुए एक दवा व्यवसायी की अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में सिवान पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सिवान SP द्वारा गठित टीम द्वारा मामले में संलिप्त सभी अपराधियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार कर लिया है,जिनके पास से अपहरण की घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग किये गए एक बोलोरो भी बरामद हुई है।


बताते चलें कि  पिछले साल जुलाई महीने में सीवान शहर के एम एम कॉलोनी के रहने वाले दवा व्यवसायी मो. साजिद उर्फ खुर्रम को अपराधियों ने अपहरण कर 2 करोड़ की फिरौती मांगी  थी,जिसके बाद खुर्रम की पत्नी सगुफ्ता ने टाउन थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था। वही मामले के तूल पकड़ने के बाद अपराधियों ने खुर्रम को छोड़ दिया था।


मामले का खुलासा करते हुए एसपी अभिनव कुमार ने बताया कि अपहरण की वारदात को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को अलग अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार अपराधियों में मुफ्फसिल थाना के मरदा पुर के रहने वाले इश मोहम्मद,दरौंदा थाना के भीखाबांध के रहने वाले असगर अली,महराजगंज थाना के कापियां निजामत का रहने वाला मोहम्मद एजाज,सराय थाना क्षेत्र के चांप के रहने वाले मोहम्मद मुन्ना,महराजगंज के सूरज कुमार, और हुसैनगंज के तेतरिया के रहने वाले अजमेर खां शामिल है।एसपी ने बताया कि सभी अपराधियों के  खिलाफ सिवान सहित आसपास के जिले के थाने में हत्या,चोरी,डकैती, अपहरण सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं अपहरण के लिए उपयोग किये गए एक बोलोरो को भी बरामद किया गया है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता