ब्रेकिंग
हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार✦हत्या का आरोपी निकला उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का नेता... ठेकेदार को रास्ते से हटाने की सुपारी लेने के आरोप में गिरफ्तार✦रक्सौल में नशे की बड़ी खेप का खुलासा, 28 हजार से ज्यादा इंजेक्शन बरामद; महिला समेत 2 गिरफ्तार✦Bihar School News : सरकारी स्कूल की छत ने खोली निर्माण की पोल! ढलाई पूरी होने से पहले ही भरभराकर गिरी, जहानाबाद में निर्माण पर बड़ा सवाल✦Bihar News : 2022 वाली गोलीबारी की याद फिर ताजा, बेगूसराय में पहले घर पर फायरिंग फिर बस स्टैंड में बरसीं गोलियां✦Bihar News: बेगूसराय में सुबह-सुबह गोलियों की बौछार, फल दुकानदार समेत 2 घायल; बाइक सवार 3 बदमाश फरार

BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक

दरभंगा के लहेरियासराय स्थित एक स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच ने छापेमारी कर कथित देह व्यापार के आरोप में चार युवतियों और दो युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस स्पा सेंटर के संचालक से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बिहार न्यूज
स्पा सेंटर के मालिक से पुलिस कर रही पूछताछ
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DARBHANGA: दरभंगा में एक स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान देह व्यापार के आरोप में 4 युवतियां और 2 युवक हिरासत में लिया। वही स्पा सेंटर के मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिये गये युवक और युवतियों से भी पूछताछ कर रही है। 


बताया जाता है कि लहेरियासराय थाना क्षेत्र के कमर्शियल चौक स्थित "सिया स्पा सैलून" पर स्पेशल क्राइम ब्रांच, दरभंगा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से चार युवतियों और दो युवक को हिरासत में लिया। वहीं स्पा सेंटर के संचालक व कर्मी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के बाद हिरासत में ली गई युवतियों को One Stop Centre भेजा गया। 


मौके पर पहुंचे स्पेशल क्राइम ब्रांच के डीएसपी उदय शंकर ने बताया कि स्पा सेंटर की आड़ में कथित तौर पर देह व्यापार संचालित होने की सूचना लगातार मिल रही थी। इसी गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की। डीएसपी ने बताया कि मौके से तीन युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्पा सेंटर के संचालक से पूछताछ जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस कथित अवैध गतिविधि में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा यह कारोबार कब से संचालित किया जा रहा था।

BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक BIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक